मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन (नाबाद 55), सूर्यकुमार यादव (51) और अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के बलबूते आईपीएल-13 के पहले क्वालीफायर में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए। शुरुआती झटका लगने के बाद सूर्यकुमार, क्विंटन डी कॉक, किशन ने टीम को संभाला और अंत में हार्दिक ने अपनी तेजी से टीम को विशाल स्कोर प्रदान किया। आखिरी के पांच ओवरों में मुंबई ने 78 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट खोया।

Advertisement

रविंचद्रन अश्विन ने दिल्ली के सबसे बड़े कांटे रोहित शर्मा को दूसरे ओवर में बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। डी कॉक (40) और सूर्यकुमार यादव ने फिर मुंबई को संभाला और ऐसा बिल्कुल नहीं लगने दिया कि टीम पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद दबाव में है।

Advertisement

78 के कुल स्कोर पर एक बार फिर अश्विन ने दिल्ली को सफलता दिलाई और इस बार निशाना बने डी कॉक। अश्विन ने उन्हें शिखर धवन के हाथों कैच कराया। डी कॉक ने 25 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा।

डी कॉक के बाद मैदान पर आए थे ईशान किशन। सूर्यकुमार के साथ उन्होंने टीम के स्कोरबोर्ड को चालू रखा। सूर्यकुमार ने इस बीच अपना एक और अर्धशतक पूरा किया, लेकिन एक गेंद बाद ही एनरिक नॉर्टजे ने अपनी बाउंसर से उन्हें डेनियल सैम्स के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 38 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए।

अश्विन ने फिर केरन पोलार्ड को अपना शिकार बनाया। पोलार्ड इस मैच में खाता नहीं खोल पाए। मार्कस स्टोइनिस ने फिर क्रूणाल पांड्या (13) को आउट किया।

फिर उतरे हार्दिका ने आते ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। किशन ने भी फिर आक्रामक रुख अख्तियार किया। हार्दिक ने महज 14 गेंदें खेली जिनमें पांच छक्के मार 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। किशन ने 30 गेंदों का सामना कर चार चौके और तीन छक्के मार टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा।

Advertisement

दिल्ली के लिए अश्विन ने तीन विकेट लिए। नॉर्टजे और स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिए।


 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार