VIDEO : स्टंप्स के पीछे जाकर शॉट्स खेलते दिखे पोलार्ड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

Updated: Mon, May 31 2021 10:09 IST
Cricket Image for VIDEO : स्टंप्स के पीछे जाकर शॉट्स खेलते दिखे पोलार्ड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा (Image Source: Google)

आईपीएल 2021 के सस्पेंड होने के बाद फैंस का मनोरंजन करने के लिए कई टीमें अपने खिलाड़ियों के अनसीन वीडियो शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके धाकड़ बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड प्रैक्टिस के दौरान चौके-छक्के लगाते हुए देखे जा सकते हैं।

इस वीडियो में पोलार्ड को प्रैक्टिस के दौरान ही तूफानी अंदाज़ में खेलते हुए देखा जा सकता है। मुंबई ने यह वीडियो डालते हुए कैप्शन में लिखा है 'P फॉर पोलार्ड और P फॉर पॉवर'  मुंबई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के पीछे पोलार्ड का प्रैक्टिस करने का अनोखा अंदाज़ भी है। लगभग तीन मिनट लंबे इस वीडियो केआखिर में पोलार्ड के प्रैक्टिस करते करते स्टंप्स के पीछे जाकर शॉट खेलने से भी पीछे नहीं हटे। उनका ये शॉट देखकर कोच शेन बॉन्ड भी हक्के बक्के रह गए।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में पोलार्ड ने मात्र 34 गेंदों पर 87 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी थी। उनकी इस पारी में 6 चौके और 8 छक्के भी शामिल थे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें