इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के बीच अचानक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, टीम के विकेटकीपर बैटर विष्णु विनोद चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, वहीं अब उनकी जगह टीम में एक वर्ल्ड कप विनर की एंट्री हुई है।

Advertisement

हार्विक देसाई बने टीम का हिस्सा

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी फैंस को दी है। एमआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वेलकम होम, हार्विक! दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने विष्णु की जगह ली है।'

आपको बता दें कि हार्विक साल 2018 की अंडर 19 वर्ल्ड कप विनर टीम का हिस्सा रहे थे। वो घरेलू क्रिकेट सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं और साल 2023 में सैयद मुश्ताक अली में उन्होंने 175 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, ये 24 वर्षीय यंग बैटर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 46 मैचों में 2658 रन बना चुका है। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 40 ओवर में 1341 रन दर्ज हैं। बात करें अगर टी20 फॉर्मेट की तो हार्विक ने यहां 27 मैचों में 30 की औसत और 134 की स्ट्राइक रेट से 691 रन बनाए हैं।

ये भी जान लीजिए की इस सीजन मुंबई इंडियंस अपने चोटिल खिलाड़ियों के कारण काफी प्रभावित दिखी है। दिलशान मदुशंका और जेसन बेहरेनडोर्फ जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे और अब विष्णु विनोद भी बिना कोई मैच खेले ही बाहर हो गए हैं। सीजन में एमआई का प्रदर्शन भी अब तक कुछ खास नहीं रहा है वो 4 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।

मुंबई इंडियंस की टीम

Advertisement

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अंशुल कंबोज, डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद नबी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, हार्विक देसाई, नमन धीर, नेहर वधेरा, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, शिवलिक शर्मा, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, ल्यूक वुड, नुवान तुषारा, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार