मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2024 के लिए इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड (Luke Wood) को टीम में शामिल किया है। उन्हें चोटिल जेसन बेहरनडोर्फ (Jason Behrendorff) की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में मौका मिला है। मुंबई ने वुड को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार (18 मार्च) की शाम को इसकी जानकारी दी। 

 
Advertisement

वुड ने 140 टी-20 मैच में 147 विकेट हासिल किए हैं। वह इंग्लैंड के लिए भी इस फॉर्मेट में पांच मैच खेल चुके हैं। द हंर्डेड के अलावा वुड बिग बैश ली, पाकिस्तान सुपर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेल चुके बैं। आईपीएल में वह पहली बार किसी टीम का हिस्सा बनेगी। वुड ने इंग्लैंड दो वनडे मैच भी खेल चुके हैं। 

Advertisement

पिछले सीजन 14 विकेट लेने वाले बेहरनडोर्फ का बाहर होना मुंबई की टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से झूझ रही है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे, उनका आईपीएल 2024 के शुरूआती मुकाबलों में खेलना मुश्किल है। इसके अलावा शुरूआती मैचों में गेराल्ड कोइट्जे के खेलने को लेकर भी संदेह है।

जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा और अर्जुन तेंदुलकर टीम के अन्य तेज गेंदबाज हैं। हालांकि मुंबई के नए कप्तान हार्दिक पांड्या पुष्टि कर चुके हैं कि वह टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने के लिए फिट हैं। इसके अलावा टीम के पास रोमारियो शेफर्ड के रूप में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है।

Also Read: Live Score

स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुंबई के पहले मैच में खेलना मुश्किल है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार