IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पांच बार आईपीएल का यह खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अब तक बहुत खास नहीं रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली MI ने अब तक खेले सात मुकाबलों में से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं। MI अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण काफी परेशान नज़र आई है, लेकिन अब सीजन के बीच उनकी टीम में एक स्टार गेंदबाज़ की एंट्री हो सकती है।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं बाएं हाथ के गन गेंदबाज़ क्रिस जॉर्डन की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम का यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 के सीजन के बीच मु्ंबई इंडियंस की टीम में जुड़ चुका है। वह एक रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम का हिस्सा बने हैं, लेकिन वह किसे रिप्लेस करेंगे यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। बता दें कि क्रिस जॉर्डन को डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माना जाता है। वह अपने आईपीएल करियर में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

Advertisement

क्रिस जॉर्डन ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन इस कीमत पर उनके लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे। लेकिन खबरों के अनुसार अब उनकी किस्मत ने पलटी मारी है और वह सीजन के बीच आईपीएल का हिस्सा बन चुके हैं। बता दें कि यह बाएं हाथ का गेंदबाज़ इंटरनेशनल लेवल पर इंग्लैंड के लिए 87 टी20 मुकाबलों में 96 विकेट चटका चुका हैं।

जॉर्डन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक इस कैश रिच लीग में 28 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 27 विकेट झटक चुके हैं। आईपीएल में जॉर्डन की औसत 30.85 और इकोनॉमी रेट 9.32 की रही है। जॉर्डन से पहले रिले मेरेडिथ मुंबई इंडियंस में झाई रिचर्डसन और संदीप वॉरियर जसप्रीत बुमराह की जगह ले चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार