मुंबई, 15 मई (CRICKETNMORE)| मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में बुधवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि जीत उन्हें अंतिम-4 में जाने के रास्ते पर बनाए रखेगी तो हार टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। मुंबई और पंजाब दोनों ने अभी तक 12-12 मैच खेले हैं जिसमें मुंबई के हिस्से पांच जीत और पांच हार आई हैं। वहीं पंजाब के हिस्से छह में जीत और छह में हार आई हैं। 

Advertisement

पंजाब के 12 अंक हैं और वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है जबकि मुंबई उससे एक स्थान नीचे है। 

Advertisement

पंजाब ने शुरुआत में जिस तरह का खेल दिखाया था उससे वो प्लेऑफ में जाने की पक्की दावेदार लग रही थी लेकिन लगातार मिली हार ने उसे बैकफुट पर धकेल दिया और अब स्थिति यह है कि पंजाब को हर मैच में जीत की दरकार है। पंजाब को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरो के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

इस मैच में पंजाब की टीम बेंगलोर के सामने सिर्फ 88 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच में न क्रिस गेल का बल्ला चला था न ही लोकेश राहुल अपनी फॉर्म के मुताबिक प्रदर्शन कर पाए थे। 

दोनों इस मैच में अपनी लय हासिल करने की कोशिश में होंगे और अगर यह दोनों अपनी ख्याति के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल रहे तो मुंबई के गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है। 

 
Advertisement

पंजाब का मध्यक्रम करुण नायर के जिम्मे है जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है लेकिन उनको साथ नहीं मिला है। मयंक अग्रवाल को लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन वो अपने बल्ले से रन नहीं निकाल पा रहे हैं। मार्कस स्टोइनिस और एरॉन फिंच भी नियमित रन नहीं बना पा रहे हैं। 

कप्तान रविचंद्रन अश्विन का बल्ला भी बोला तो है लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाया है। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो पंजाब की बल्लेबाजी का जिम्मा गेल और राहुल के कंधों पर ही है। टीम को जीत दिलाने के लिए इन दोनों में से किसी एक का चलना बेहद जरूरी है। 

Advertisement

गेंदबाजी में कप्तान और मुजीब उर रहमान को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। मुजीब पिछले मैच में नहीं खेले थे। इस मैच में वह वापसी कर पाते हैं या नहीं यह मैच के दिन ही पता चलेगा। 

वहीं मोहित शर्मा, एंड्रयू टाई पर तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी। 

मुंबई की बात की जाए तो वह भी इस मैच में हार का सामना करने के बाद आ रही है। पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने मात दी थी। इस हार से उसे झटका लगा था जिसकी भरपाई वो अब पंजाब के खिलाफ करना चाहेगी। 

Advertisement

मुंबई की परेशानी उसका मध्यक्रम रहा है क्योंकि सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस की सलामी जोड़ी ने उसे कभी निराश नहीं किया है। पिछले कुछ मैचों में मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा ने अपने कंधों पर ले रखी है। एक बार फिर रोहित के जिम्मे ही मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी। 

टीम के लिए केरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या और उनके भाई हार्दिक का बल्ला चलना भी बेहद जरूरी है। 

गेंदबाजी का भार जसप्रीत बुमराह और मिशेल मैक्लेघन ने अपने कंधों पर ले रखा है और अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है। स्पिन विभाग में मयंक मारकंडे बड़ा रोल निभा सकते हैं। 

Advertisement

संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लुइस, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, मयंक मारकंडे, मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह, बेन कटिंग, जेपी ड्यूमिनी। 

किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, युवराज सिंह, करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, एंड्रयू टाई, 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार