इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है। ये मैच आज यानि रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में हार का सामना करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही हैं। ऐसे में दोनों में से एक टीम तो जीत की राह पर जरूर लौटेगी।

Advertisement

हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में मुंबई के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपकी इस दुविधा को दूर करते हैं और बताते हैं कि इस मैच के दौरान बारिश खलल डालेगी या नहीं। वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के हालात पूरे मैच के दौरान बेहतरीन रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान तापमान लगभग 25°C रहेगा जिससे क्रिकेट के लिए ये एक गर्म लेकिन आरामदायक शाम होगी।  बारिश या तूफ़ान की कोई संभावना नहीं है ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला पिछले सीजन वानखेड़े के मैदान पर ही खेला गया था जिसे मेहमान टीम आरसीबी ने 221 रन का स्कोर डिफेंड करके मुंबई इंडियंस से 12 रनों से जीता। बताते चलें कि इस मुकाबले में विराट कोहली (42 गेंदों पर 67 रन) और रजत पाटीदार (32 गेंदों पर 64 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक 21 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 11 रन डिफेंड और 10 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि इस मैदान पर T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 180 रन रहा है। IPL 2026 में यहां अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स से 6 विकेट से जीता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार