21 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 10 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले कोलकाता नाइनट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने बताया कि कौन सी टीम में ये फाइनल दंगल जीतने वाली है। 

गौतम गंभीर ने कहा है कि “मुंबई को दो फाइनल खेलने का अनुभव हैं, तो वही पुणे की टीम में महेंद्र सिंह धोनी और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्होंने संकट के समय में ना सिर्फ आईपीएल में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी टीमों की जीत दिलाई है। मेरे हिसाब से बेस्ट खेल दिखाने वाली टीम ये फाइनल मैच जीतेगी।“  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

गौरतलब है कि क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस के हाथों हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 10 से बाहर हो गई थी। इस मुकाबले में केकेआर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 107 रन बनाए थे। गौतम समेत टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में असफल रहा था। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने सिर्फ 14.3 ओवर में 111 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार