Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार, 09 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि अब तक इन दोनों ही टीमों के बीच WPL के तीन सीजन में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 4 जीते, वहीं आरसीबी ने 3 मुकाबले जीतकर अपने नाम किए। बात करें अगर इनके आखिरी मुकाबले की तो वो साल 2025 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था जिसे स्मृति मंधाना की कैप्टेंसी वाली RCB ने 200 रनों का लक्ष्य बचाते हुए हरमनप्रीत कौर की कैप्टेंसी वाली MI को 11 रनों से हराकर जीता था।

Advertisement

MI-W vs RCB-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 09 जनवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai Pitch Report

महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिस स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीमें रन चेज़ करना खूब पसंद करती हैं। इस मैदान पर अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 5 रन चेज़ और 2 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 168 रन रहा है।

Advertisement

MI-W vs RCB-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 07
मुंबई इंडियंस - 04 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु -03

MI-W vs RCB-W, WPL 2026 : Where to Watch?

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

MI-W vs RCB-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

मुंबई की टीम से हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, और अमेलिया केर स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तो स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नदीन डी क्लर्क अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

MI-W vs RCB-W Probable Playing XI

Mumbai Indians Probable Playing XI: हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), संजीवन सजना, अमनजोत कौर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक।

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, दयालन हेमलथा, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, लॉरेन बेल, श्रेयंका पाटिल।

Advertisement

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

MI-W vs RCB-W Match Prediction, MI-W vs RCB-W Pitch Report, Today's Match MI-W vs RCB-W, WPL 2026, MI-W vs RCB-W Prediction, MI-W vs RCB-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार