16 फरवरी। बीसीसीआई ने 2020 में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

आपको बता दें कि शेड्यूल की घोषणा के साथ ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार उद्घाटन मैच खेलने वाली टीम बन जाएगी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस इस बार का पहला मैच खेलती ही तो यह 7वीं बार  होगा जब उद्घाटन मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

इस समय मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 6 - 6 बार आईपीएल का उद्घाटन मैच खेली है। यानि इस बार मुंबई इंडियंस की टीम केकेआर को इस मामले में पीछे छोड़ देगी।

वैसे धोनी की सीएसके की टीम अबतक 8 बार आईपीएल फाइनल मैच खेलने वाली टीम बनी है। हालांकि 5 बार फाइनल में सीएसके की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार