IPL 2019 Match 51: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, देखिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट

Updated: Thu, May 02 2019 19:43 IST
IPL 2019 Match 51: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, देखिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट Images (Twitter)

2 मई। | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रेह मैच में मेजबान मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

अगर मुंबई इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन सकती है। वहीं हैदराबाद भी अंतिम-4 में पहुंचने के लिए संघर्ष करती दिख रही है। जीत उसे अंतिम-4 में जाने के लिए मजबूत कर देगी तो वहीं हार से उसे अभियान को तगड़ा झटका लग सकता है। 

हैदराबाद के लिए इस मैच में परेशानी यह है कि उसके स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर स्वदेश लौट गए हैं। मार्टिन गुप्टिल ने इस मैच में वार्नर का स्थान लिया है। संदीप शर्मा की जगह बासिल थम्पी इस मैच में मैदान पर उतर रहे हैं। मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

टीमें : 

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, बरिंदर शरण, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड। 

हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मनीष पांडे, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद नबी और बासिल थम्पी। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें