पूर्व भारतीय गेंदबाज औऱ वनडे वर्ल्ड कप विजेता रहे मुनफ पटेल (Munaf Patel) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (12 नवंबर) को इसकी आधिकारिक घोषणा की। हेड कोच हेमंग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव के साथ वह आईपीएल 2025 के लिए टीम के नए बैकरूम स्टाफ का हिस्सा होंगे। 2018 में क्रिकेट को अलविदा करने के बाद पहली बार मुनफ कोचिंग के बड़े रोल में नजर आएंगे। 

Advertisement

मुनफ 2006 से 2011 तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 86 मैच खेले। वह आईपीएल में राजस्थान (2008-2010), मुंबई इंडियंस (2011-2013) और गुजरात लायंस (2017) का हिस्सा रहे। 2013 में पहली बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस में मुनफ शामिल थे। 

Advertisement

मुनफ को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुलाई 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो गए थे। अब फ्रेंचाइजी ने ज्यादातर भारतीयों के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाया है।  

बता दें कि इस महीने के अंत में मेगा ऑक्शन होना है, दिल्ली ने इससे पहले ऑलराउंडर अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के अलावा अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को भी रिटेन किया है। 

दिल्ली 24 और 25 नवंबर को 73 करोड़ रुपये की तीसरी सबसे बड़ी राशि के साथ ऑक्शन में उतरेंगे, और पिछले तीन आईपीएल सत्रों में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार