15 दिसंबर। एक बार फिर मुरली विजय का करियर अधर में लटक गया है। पर्थ टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में मुरली विजय कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंद पर बिना कोई रन बनाए बोल्ड आउट होकर पवेलियन पहुंच गए। 

Advertisement

आपको बता दें कि मुरली विजय हाल के दिनों में अपने विदेशी दौरे पर बिल्कुल असहज नजर आए हैं। 

Advertisement

एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में मुरली विजय ने 11 रन और दूसरी पारी में केवल 18 रन बनाए थे। ऐसे में ये बात बिल्कुल साफ हो गई है कि मुरली विजय का टेस्ट करियर एक बार फिर अधर में लटक गया है।

विदेशी धरती पर पिछले 13 पारियों में 12.07 की औसत के साथ सिर्फ 157 रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुरली विजय तेज गेंदबाजी और विदेशी पिच पर असहज रहते हैं। यानि अब समय आ गया है मुरली विजय के रिप्लेसमेंट के बारे में सोचने का। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर भी 2 टेस्ट मैच मुरली विजय को खिलेना के बाद टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि काउंटी क्रिकेट में शानदार पऱफॉर्मेंस कर टीम में वापसी की थी लेकिन एक बार फिर इस मिले मौके पर मुरली विजय खड़े नहीं पाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार