तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में कई रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल के कई सितारे भी इस लीग में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में रविवार को मदुरई पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच 8वां मुकाबला खेला गया जिसमें ड्रैगन्स ने 7 विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। इस मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अलावा फील्डर्स भी छाए रहे और मुरुगन अश्विन ने सुपरमैन बनकर एक ऐसा कैच पकड़ा जिसका खुमार फैंस के सिर से उतर ही नहीं रहा है।

Advertisement

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले मुरुगन अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मदुरई पैंथर्स के लिए खेल रहे हैं। इस मैच में बल्ले से 10 रन बनाने के साथ-साथ अश्विन ने 2.1 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर किफायती गेंदबाजी की मगर उन्होंने जो कैच पकड़ा वो पूरे मैच का हाइलाइट बन गया। अश्विन का ये कैच डिंडीगुल ड्रैगन्स की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला।

Advertisement

गुरजपनीत सिंह के हाथ में गेंद थी और उन्होंने एस अरुण को गुड लेंथ पर एक बॉल डाली जिस पर अरुण ने हवाई शॉट मारने की कोशिश की मगर गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ। ऐसा लग रहा था कि गेंद फील्डर्स से दूर गिर जाएगी लेकिन 30 यार्ड सर्कल पर खड़े अश्विन ने पॉइंट से बाउंड्री की तरफ गजब की दौड़ लगाई और सुपरमैन स्टाइल में छलांग लगाकर एक अद्भुत कैच पकड़ लिया।

Also Read: Live Scorecard

उनके द्वारा पकड़े गए इस कैच को कुछ फैंस तमिलनाडु प्रीमियर लीग का बेस्ट कैच भी कह रहे हैं। इस कैच का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस मुरुगन अश्विन की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार