आईपीएल की नीलामी से पहले एक बड़ी खबर आई है। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने भी आईपीएल की नीलामी में आखिरी समय पर अपना नाम दिया है।

Advertisement

रहीम ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रूपए रखा है। हैरानी की बात यह है कि साल 2008 के पहले सीजन से ही यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपना नाम आईपीएल नीलामी में दे रहा है लेकिन हर बार के सीजन में उनके हाथ निराश ही लगी है और उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है।

Advertisement

लगातार 13 बार सीजन में कोई खरीदार नहीं मिलने के बावजूद रहीम ने एक बार फिर अपना नाम दिया है। रहीम के अलावा बांग्लादेश के दिग्ग्ज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान ने भी अपना नाम आईपीएल नीलामी में दर्ज कराया है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि कई सालों से आईपीएल टीमों द्वारा अनदेखा होने के बावजूद इस बार कोई टीम उनपर पैसा लगाती है।

मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए अब तक 71 टेस्ट मैच में 4469 रन और 221 वनडे में 6266 रन और 86 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1282 रन बनाए हैं। हालांकि टी-20 मुकाबलों में रहीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार