बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और स्कॉटलैंड की ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस को क्रमश: पुरुष और महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

Advertisement

मुशफिकुर ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले थे और टीम को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

आईसीसी वोटिंग अकादमी के प्रतिनिधि वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, "मुशफिकुर की उच्च स्तर पर 15 साल के बाद भी रन बनाने की भूख बरकरार है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे मैच में 125 रन बनाकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।"

कैथरीन पुरुष और महिला मिलाकर स्कॉटलैंड की पहली क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाड़ियों में जगह बनाई है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ चार टी20 मैच खेले जिसमें 96 रन बनाए और पांच विकेट लिए।

एक अन्य प्रतिनिधि रमीज राजा ने कहा, "कैथरीन का प्रदर्शन उस सीरीज में अच्छा रहा जहां उनकी टीम को हार मिली। वह मई महीने के लिए महिलाओं में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने की हकदार थीं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार