Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim World Record) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार (18 जून) को एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

मुशफिकुर इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना एक गेंद डाले सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अपनी पारी के दौरान 112वां रन बनाते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 

Advertisement

मुशफिकुर ने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। गिलक्रिस्ट ने अपने इंटरनेशनल करियर में कभी गेंदबाजी नहीं की औऱ 396 मैच में 15461 रन बनाए। मुशफिकुर अब इस लिस्ट में उनसे आगे निकल गए हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना एक गेंद डाले सबसे ज्यादा रन

मुशफिकुर रहीम: 15480 रन (पारी जारी) (473 मैच)

एडम गिलक्रिस्ट: 15461 रन (396 मैच)

Advertisement

क्विंटन डी कॉक: 12654 रन (301 मैच)

जोस बटलर: 11881 रन (384 मैच)

जॉनी बेयरस्टो: 11581 रन (287 मैच) 

Advertisement

बता दें कि यह मुशफिकुर ने पहले दिन के खेल के दौरान 12वां टेस्ट शतक लगाया और वह श्रीलंका की सरजमीं पर शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज गैर ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। रहीम ने 38 साल और 39 दिन में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के यूनुस खान को पीछे छोड़ा जिन्होंने 37 साल और 216 दिन में श्रीलंका की सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाया है। श्रीलंका में टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज गैर-ओपनर के लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर है।  उन्हों  ने 37 साल और 93 दिन की उम्र में ऐसा किया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और पहले तीन विकेट सिर्फ 45 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। इसके बाद मुशफिकुर ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (148 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 264 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार