10 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। कोलंबो में खेले गए निदास ट्रॉफी के तीसरे मैच में बांग्लादेश की टीम ने कमाल करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका के द्वारा दिए गए 215 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोलकर हासिल कर लिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

बांग्लादेश के तरफ से विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने शानदार 72 रन की नाबाद पारी खेले और तमिल इकबाल 47, लिट्न दास 43 रन के अलावा सौम्या सरकार ने 24 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए जीत का हीरो मुश्फिकुर रहीम रहे जिन्होंने केवल 35 गेंद पर 72 रन बनाकर मैच जीता दिया। 

Advertisement

टी- 20 इंटरनेशनल में किसी एशियन टीम के द्वारा किया गया यह चौथा सबसे बड़ा रन चेस है। इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट पर 214 रन 20 ओवर में बनाए थे। 

कुशल मेंडिस ने 30 गेंद पर 57 रन बनाए तो वहीं कुशल परेरा ने 74 रन बनाए। आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। 

बांग्लादेश के तरफ से मुस्तफ़ीजर रहमान ने 3 विकेट चटकाए तो साथ ही महमूदुल्लाह ने 2 विकेट चटकाए हैं। टी- 20 इंटरनेशनल में श्रीलंका की टीम 7वीं दफा 200 रन के स्कोर को पार करने में सफलता पाई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार