Mustafizur Rahman Record: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने बीते शनिवार, 24 मई को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गज़ब गेंदबाज़ी करके इतिहास रच दिया और शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुस्तफिजुर ने 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Advertisement

पंजाब किंग्स के सामने अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर 3 विकेट चटकाने के बाद अब मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में बतौर बांग्लादेशी सबसे सफल गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल लीग आईपीएल में अब तक 60 मैचों में 65 विकेट चटकाते हुए ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने बांग्लादेश के महान ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को पछाड़ा है जिन्होंने आईपीएल में कुल 71 मैच खेले और 63 विकेट चटकाए।

Advertisement

बतौर बांग्लादेश खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट

मुस्तफिजुर रहमान - 60 मैचों में 65 विकेट
शाकिब अल हसन - 71 मैचों में 63 विकेट

ये भी जान लीजिए कि 29 वर्षीय मुस्तफिजुर को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए जेक फ्रेजर मैक्गर्क की रिप्लेसमेंट के तौर पर पूरे 6 करोड़ रुपय में अपनी स्क्वाड में शामिल किया है जो कि अपने देश के लिए 107 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 134 विकेट चटकाने का कारनामा कर चुके हैं। ऐसा करते हुए वो बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (149) के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल

Advertisement

बात करें अगर जयपुर में खेले गए मुकाबले की तो सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद पंजाब किंग्स ने श्रेयस (53) और मार्कस स्टोइनिस (44*) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी (58*), करुण नायर (44), और केएल राहुल (35) ने शानदार पारी खेली जिसके दम पर DC ने 19.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर 207 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ये मुकाबला जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार