South Africa vs UAE Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला बुधवार, 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि ये दोनों ही टीमें ग्रुप डी का हिस्सा हैं जहां साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल पर तीन मैचों में 6 अंकों प्राप्त करके पहली पॉजिशन पर मौजूद है। बात करें अगर यूएई की तो उन्होंने भी तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन वो एक ही जीत हासिल कर पाए हैं। वो पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर हैं। बताते चलें कि इन दोनों के बीच आज तक कोई भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला गया है।
SA vs UAE, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 18 फरवरी 2025
समय - 11:00 AM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 11 रन चेज़ और 06 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 149 रन रहा है।
SA vs UAE T20 Head To Head Record
कुल - 00
साउथ अफ्रीका - 00
यूएई - 00
SA vs UAE: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
SA vs UAE: Player to Watch Out For
साउथ अफ्रीका की टीम से एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन और मार्को यानसेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर यूएई टीम की तो सौहेब खान, अलीशान शराफू और जुनैद सिद्दीकी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
South Africa vs UAE Probable Playing XI
South Africa Probable Playing XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
United Arab Emirates Probable Playing XI: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।
South Africa vs UAE Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
SA vs UAE Match Prediction, T20 World Cup 2026, SA vs UAE Pitch Report, Today's Match SA vs UAE, SA vs UAE Prediction, SA vs UAE Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between South Africa vs UAE
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।