Mustafizur Rahman Record: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs BAN 1st T20I) गुरुवार, 10 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जिसके दौरान बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) इंग्लैंड के धाकड़ स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) को एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में पछाड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि मुस्तफिजुर रहमान मौजूदा समय में बांग्लादेश के नंबर-1 टी20 बॉलर हैं और 107 टी20 इंटरनेशनल में 134 विकेट चटकाने का कारनामा कर चुके हैं।

Advertisement

मुस्तफिजुर तोड़ेंगे आदिल राशिद का रिकॉर्ड

29 वर्षीय मुस्तफिजुर श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अगर 2 विकेट चटकाते हैं तो वो ऐसा करते हुए इस फॉर्मेट में अपने 136 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करें लेंगे और इसी के साथ आदिल राशिद को पछाड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में दुनिया के पांचवें नंबर के गेंदबाज़ बन जाएंगे। बता दें कि राशिद ने टी20 इंटरनेशनल में 135 विकेट झटके हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़

टिम साउदी - 164 विकेट

Advertisement

राशिद खान - 161 विकेट

शाकिब अल हसन - 149 विकेट

ईश सोढ़ी - 144 विकेट

Advertisement

आदिल राशिद - 135 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान - 134 विकेट

ये भी जान लीजिए कि टी20 इंटरनेशनल में टिम साउदी के बाद मुस्तिफुजर रमहान ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ हैं। उनके बाद इस लिस्ट में आयरलैंड के पेसर मार्क अडायर का नाम आता है जो कि 89 टी20 मैचों में 128 विकेट के साथ इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो और ईशान मलिंगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार