बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अगर आईपीएल 2021 में खेलने के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें इसकी मंजूरी दी जाएगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को आईपीएल में खेलने की मंजूरी दी गई थी, जिन्होंने आईपीएल में उपलब्ध रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से हटने का फैसला किया था।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने मुस्ताफिजुर को गुरुवार चेन्नई में आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशन चेयरमैन अकरम खान ने कहा, "अगर मुस्ताफिजुर आईपीएल में खेलने के लिए आवेदन करते हैं तो हम उन्हें जरूर इसकी इजाजत देंगे। हमने शाकिब को भी इसकी मंजूरी दी थी और यही बात मुस्ताफिजुर के लिए भी लागू होती है।"

उन्होंने कहा, "बोर्ड ने फैसला किया है कि जो भी खिलाड़ी इसके लिए मंजूरी मांगेगा उसे इजाजत दे दी जाएगी क्योंकि उस खिलाड़ी को खेलने के लिए प्रेरित करना बेकार है जो खेलना ही नहीं चाहता।"

इससे पहले बीसीबी ने मुस्ताफिजुर को आईपीएल में खेलने की मंजूरी देने से इंकार कर दिया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार