Mustafizur Rahman Record: बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे के टूर (Bangladesh Tour of Zimbabwe) पर है जहां उन्हें सोमवार, 06 जुलाई से मेजबान देश के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ZIM vs BAN ODI Series) खेलनी वाली है। गौरतलब है इस सीरीज के दौरान बांग्लादेश के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 30 वर्षीय मुस्तफिजुर बांग्लादेश के सबसे कामयाब गेंदबाज़ों में से एक हैं जो कि अब तक 123 वनडे खेलकर 193 विकेट चटका चुके हैं। यहां से वो जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 7 विकेट लेने में सफल होते हैं तो वो ODI फॉर्मेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे और बांग्लादेश के लिए ये खास दोहरा शतक बनाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।
बताते चलें कि बांग्लादेश के लिए अब तक सिर्फ शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तज़ा और अब्दुर रज़्ज़ाक ने ये कारनामा किया है। गौर करें शाकिब अल हसन वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं। उनके नाम 247 मैचों में 317 विकेट दर्ज हैं।
बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज़
- शाकिब अल हसन - 247 मैचों की 241 पारियों में 317 विकेट
- मशरफे मुर्तज़ा - 218 मैचों की 218 पारियों में 269 विकेट
- अब्दुर रज़्ज़ाक - 153 मैचों की 152 पारियों में 207 विकेट
- मुस्तफिजुर रहमान - 123 मैचों की 121 पारियों में 193 विकेट
- तस्कीन अहमद - 91 मैचों की 89 पारियों में 131 विकेट
मशरफे मुर्तज़ा को पछाड़ने का मौका: मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 266 मुकाबले खेलकर 384 विकेट ले चुके हैं। वो जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 6 विकेट लेकर मशरफे मुर्तज़ा (308 इंटरनेशनल मैचों में 389 विकेट) को पछाड़ सकते हैं और अपने देश के लिए दूसरे सर्वाधिक इंटरनेशनल विकेट लेने वाले बॉलर बन सकते हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर शाकिब अल हसन हैं, जिनके नाम 447 इंटरनेशनल मैचों में 712 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश वनडे स्क्वाड: सैफ हसन, तंजिद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, सौम्य सरकार, नुरुल हसन, शोरफुल इस्लाम।