सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा है कि आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली सात विकेट की हार की वह वह जिम्मेदारी लेते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, "मैं अपनी धीमी पारी की जिम्मेदारी लेता हूं। मनीष ने वापसी कर बढ़िया बैटिंग की। केन और केदार ने अंत में बड़े शॉट लगाए। मैंने लगभग 15 गेंदें फील्डर की दिशा में खेली। एक फुल टॉस भी। आज फिरसे हम पावरप्ले में विकेट नहीं चटका पाए।"

Advertisement

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

उन्होंने कहा, "चेन्नई के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी और हम मैच में पीछे ही रह गए। केन नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करेंगे। यह उनका रोल है। हमें सकारात्मक रहना होगा। गैप में गेंद को खेलना होगा। हम लढ़ते रहेंगे आगे भी।"

चेन्नई की चेन्नई की छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ फिर से टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार