इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने कहा है कि टेस्ट टीम में उनका चयन उनके हाथ में नहीं है, लेकिन चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वे अच्छी गेंदबाजी करेंगे। एंडरसन 169 टेस्ट में 640 विकेट लेने वाले दुनिया के तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Advertisement

39 वर्षीय को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर कर दिया गया था, जिसे जो रूट की अगुवाई वाली टीम ने हाल ही में 0-1 से गंवा दिया था। एंडरसन ने लंकाशायर के लिए खेलते हुए काउंटी क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के साथ टेस्ट टीम में अपनी जगह को वापस पाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के इस दिग्गज ने कहा कि उनके लिए भविष्य में क्या है, इस बारे में स्पष्टता की कमी के बावजूद टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखने के लिए उनका शरीर हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

एंडरसन ने मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "मैंने अपने चयन के लिए कोशिश करना बंद कर दिया है, मैं अपनी फॉर्म को सुधारने में लगा हूं। मैं इसके लिए काफी प्रयास करता हूं। मैं अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहता हूं।"

दो जून से इंग्लैंड लॉर्डस में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट की शुरुआत करेगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार