15 मई (रविवार) का दिन क्रिकेट जगत के लिए एक बहुत बुरी खबर लेकर आया जब पूरी दुनिया को पता चला कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स दुनिया को अलविदा कह गए। 46 साल की उम्र में सायमंड्स का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया और ये खबर बाहर आते ही फैंस में मायूसी छा गई। सायमंड्स के निधन के बाद पूर्व क्रिकेटर्स और मौजूदा क्रिकेटर्स सायमंड्स के निधन पर इमोशनल भी हो गए। 

Advertisement

इसी कड़ी में भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल हो गया। चहल ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स को एक इमोशनल नोट लिखकर श्रद्धांजलि दी। चहल और सायमंड्स इंडियन प्रीमियर लीग के 2011 संस्करण के दौरान मुंबई इंडियंस में टीम के साथी थे और इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे।

Advertisement

चहल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपना दर्द बयां करते हुए ट्वीट किया, "मैंने अपना सबसे करीबी आदमी खो दिया है। आपकी बहुत याद आएगी। आप सिर्फ एक सहयोगी नहीं थे। मेरा परिवार, मेरे करीबी आदमी थे। मेरे सायमंड्स अंकल। मैं आपको बहुत याद करूंगा।"

आपको बता दें कि चहल और सायमंड्स आईपीएल में और 2011 चैंपियंस लीग के दौरान मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। हालांकि, कुछ समय पहले ही चहल ने सायमंड्स और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जेम्स फ्रैंकलिन के साथ एक घटना का खुलासा किया था जिसको लेकर एक नया विवाद शुरू होने वाला था। हालांकि, सायमंड्स के निधन ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार