India vs England Oval Test: एन जगदीशन (N Jagadeesan,) को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (31 जुलाई) से द ओवल में खेले जाने वाले पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम शामिल किया गया है। जगदीशन को टीम में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जगह मौका मिला है, जिनके दाएं पैर में पिछले हफ्ते मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान फ्रैक्चर हो गया था। बीसीसीआई ने चौथे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के जगदीशन को टीम में शामिल किए जाने की जानकारी दी।  

Advertisement

29 साल जगदीशन को रविवार सुबह वीज़ा मिल गया है और वह मंगलवार तक लंदन में टीम से जुड़ जाएँगे। वह ध्रुव जुरेल के बैकअप खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने तीसरे और चौथे टेस्ट में पंत की चोटिल होने के चलते सब्सीट्यूट विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी। 

Advertisement

बता दें कि पिछले दो रणजी सीजन में जगदीशन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। उन्होंने 2023-24 रणजी ट्रॉफी में 13 पारी में 74.18 की औसत से 816 रन और 2024-25 में 13 पारियों में 56.16 की औसत से 674 रन बनाए, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक जड़े। हालांकि वह इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में जगह बनाने में  असफल रहे थे। 

जगदीशन ने 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 79 पारियों में 47.50 की औसत से 3373 रन बनाए हैं। जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशत शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 321 रन रहा है जो  जनवरी 2024 में चंडीगढ़ के खिलाफ आया था। 

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीशन (विकेटकीपर)।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार