तमिलनाडु के ओपनिंग बल्लेबाज एन जगदीशन (N Jagadeesan) ने गुरुवार (9 जनवरी) को वड़ोदरा के कौटाम्बी स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान एक ओवर में छह चौके जड़कर धमाल मचा दिया। 

Advertisement

राजस्थान के लिए पारी का दूसरा ओवर करने आए तेज गेंदबाज अमन सिंह शेखावत। उनके अइस ओवर में कुल 29 रन आए। पहली गेंद वाइड थी और चार रन के लिए बाउंड्री पार गई। अमन की खराब शुरूआत के बाद जगदीशन ने उनकी अगली छह मान्य गेंदों पर लगातार छह चौके जड़े।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु के लिए जगदीशन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 9 चौके लगाए। वह 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान की टीम ने 267 रन बनाए। जिसमें राजस्थान के लिए अभिजित तोमर ने 125 गेदों में  111 रन और कप्तान महिपाल लोमरोर ने 49 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की। 

लेकिन इसके बाद स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाकर तमिलनाडु की वापसी कराई। चक्रवर्ती ने 9 ओवर किए, जिसमें 52 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जगदीशन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इससे पहले वह इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार