31 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल ऑक्शन 2018 के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

Advertisement

खबर है कि सीएसके के सह मालिक और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन  साल 2008 के ऑक्शन के बाद धोनी को टीम का कप्तानी नहीं बल्कि एक दूसरे भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज को बनाना चाहते थे।

इस बात का खुलासा सीएसके टीम के चीफ सेलेक्टर, पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर वी बी चंद्रशेखर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में किया है। आगे क्लिक करके जाने►

 

वी बी चंद्रशेखर ने खुलासा करते हुए कहा कि जब आईपीएल की शुरूआत हुई थी तो एन श्रीनिवासन ने उनके कहा था कि सहवाग को टीम का कप्तान बनाना है।

Advertisement

लेकिन मैं एन श्रीनिवासन के इस बात से सहमत नहीं था। मुझे लगता था कि सहवाग में वो बात नहीं है जो धोनी में है। धोनी एक सफल विकेटकीपर और बल्लेबाज के अलावा सफल रणनीति कार हैं। 

मैं धोनी की सफल लीडरशिप क्षमता को पहचान चुका था। साल 2007 के टी- 20 वर्ल्ड कप में भारत को विश्व विजेता बनानें वाला कप्तान ही सीएसके लिए सफल साबित होगा।

अगले दिन फिर खुद एन श्रीनिवासन  ने धोनी के कप्तान बनानें की बात कही जिसके बाद इतिहास दर्ज हो गया।

धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने 2 दफा आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही तो वहीं 2 दफा चैंपियंस लीग टी- 20 का खिताब जीतने में सफल रही है।

अब इस बार के आईपीएल में देखने वाली बात होगी कि क्या एक बार फिर सीएसके के लिए धोनी इतिहास लिखते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार