रावलपिंडी में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने उन्हें सिर्फ 5 रन पर पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड को 237 रनों का टारगेट चेज करना था, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। इन-फॉर्म ओपनर विल यंग बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

Advertisement

इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे केन विलियमसन से उम्मीद थी कि वो पारी को संभालेंगे, लेकिन राणा की ‘सुनहरी गेंद’ ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। राणा ने ओवर द विकेट से एक शानदार फुल लेंथ गेंद डाली, जो ऑफ स्टंप के बाहर टप्पा खाकर हल्का बाहर निकली। विलियमसन ड्राइव के चक्कर में गेंद को छेड़ बैठे और विकेटकीपर ने आसान सा कैच लपक लिया।

Advertisement

VIDEO:

मैच की बात करें तो विलियमसन की नाकामी के बाद न्यूजीलैंड की पारी को संवारने की जिम्मेदारी डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के कंधों पर थी लेकिन डेवोन कॉनवे  भी 30 रन बनाकर मुस्ताफिजूर रहमान की गेंद पर क्लिन वोल्ड हो गए हैं। अब न्यूजीलैंड की पारी को संवारने की जिम्मेदारी रचिन रविंद्र और टॉम लेथम के कंधों पर आ गई है। जब यह खबर लिखी गई, तब न्यूजीलैंड 105 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था और दोनों बल्लेबाज पिच पर संघर्ष कर रहे थे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार