पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान कप्तानों में से एक माने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। धोनी ने अपनी कप्तानी के कार्यकाल में सभी प्रमुख ICC टूर्नामेंटों में टीम को जीत दिलाई 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप, दो साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी। कप्तान के रूप में धोनी की उपलब्धियां अद्वितीय हैं।

Advertisement

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कई क्रिकेटर  भारतीय और विदेशी उन्हें एक प्रेरणा के रूप में देखते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं अफगानिस्तान के 29 साल के नजीबुल्लाह जादरान, जिन्होंने अब तक 82 वनडे और 86 टी20 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) में शिरकत कर रहे नजीबुल्लाह जादरान ने धोनी से मिली एक सलाह का खुलासा किया है।

Advertisement

जादरान ने कहा, 'मैं धोनी को अपना आदर्श मानता हूं। कोई भी पारी का अंत उस तरह नहीं कर सकता जैसा वह किया करते थे। मैंने उनसे सीखा। मैंने 2015 के वर्ल्ड कप में धोनी से बात की थी, जहां उन्होंने मुझे शांत रहने और उच्च दबाव की स्थिति में भी खुद पर विश्वास रखने के लिए कहा था। मैं अभी भी उस सलाह पर विश्वास करता हूं और उसका पालन करता हूं।'

2015 वर्ल्ड कप अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास में पहला वर्ल्डकप था। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम ने स्कॉटलैंड को हराया और छह मैचों में एक जीत के साथ अपने ग्रुप में पांचवें स्थान पर रही। बहरहाल अफगानिस्तान क्रिकेट की बात करें तो वर्तमान में तालिबान के देश में कब्जे के बाद से काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार