Najmul Hossain Shanto Record: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान भी बन गए हैं।

Advertisement

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में शुक्रवार (8 मई) से खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में नजमुल हुसैन शान्तो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा इतिहास रच दिया।

Advertisement

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शान्तो ने इस मुकाबले में कप्तानी पारी खेलते हुए 130 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इस मैच में शतक जड़ते ही शान्तो अब बतौर बांग्लादेशी कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस कप्तानी पारी ने बांग्लादेश को भी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में किसी भी बांग्लादेशी कप्तान का सर्वोच्च स्कोर मुशफिकुर रहीम के नाम था। रहीम ने साल 2011 में मीरपुर टेस्ट में 53 रन बनाए थे, लेकिन अब शान्तो ने शानदार शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेशी कप्तानों के सबसे बड़े स्कोर:

  1. नजमुल हुसैन शान्तो – 101 रन, ढाका, 2026
  2. मुशफिकुर रहीम – 53 रन, मीरपुर, 2011
  3. मुशफिकुर रहीम – 49 रन, चट्टोग्राम, 2011
  4. मोमिनुल हक – 41 रन, रावलपिंडी, 2020
  5. मुशफिकुर रहीम – 40 रन, मीरपुर, 2011

शान्तो का यह टेस्ट करियर का 9वां शतक भी रहा। इसके साथ ही वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बांग्लादेश के आठवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो पहले दिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नजमुल हुसैन शान्तो के अलावा मोमिनुल हक ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 200 गेंदों में 91 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 301 रन बना लिए थे। मुशफिकुर रहीम 48* रन और लिटन दास 8* रन बनाकर नाबाद लौटे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार