Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto Record) ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले की पहली पारी में शांतो ने 279 गेंदों में 148 रन बनाए औऱ दूसरी पारी में 199 गेंदों में नाबाद 125 रन।

Advertisement

शांतो बांग्लादेश के पहले कप्तान बन गए हैं, जिसने एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा किया है। वहीं वह बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर बने हैं, जिसने दो बार एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं।

Advertisement

इससे पहले 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मीरपुर में खेले गए टेस्ट मैच में शांतो ने दोनों पारियों में शतक लगाए थे। उस मैच की पहली पारी में शांतो ने 146 रन औऱ दूसरी पारी में 124 रन बनाए थे। 

बता दें कि शांतो अपने टेस्ट करियर में सात शतक लगा चुके हैं। 

गौरतलब है कि श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। 26 टेस्ट के बाद गाले स्टेडियम में कोई मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 495 रनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 485 रन का स्कोर खड़ा किया औऱ मेहमान टीम को 10 रन की बढ़त मिली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

बांग्लादेश ने दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका को जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य मिला। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार