BAN vs PAK 1st Test: नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) की कैप्टेंसी वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 12 मई को ढाका टेस्ट (दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला) के पांचवें दिन पाकिस्तान को उनकी दूसरी इनिंग में 163 रनों पर ऑल आउट करके 104 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

नजमुल हुसैन शान्तो ने खेली कप्तानी पारी: ढाका टेस्ट में बांग्लादेशी टीम के सबसे बड़े हीरो खुद कैप्टन नजमुल हुसैन शान्तो रहे जिन्होंने अपनी पहली इनिंग में 130 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के ठोककर 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इतना ही नहीं, शान्तो ने अपनी दूसरी इनिंग में भी जमकर धमाल मचाया और 150 गेंदों पर 7 चौके जड़कर 87 रन जोड़े।

Advertisement

उनके अलावा बांग्लादेश के लिए मुमिनुल हक (पहली इनिंग 200 गेंदों पर 91 रन, दूसरी इनिंग में 120 गेंदों पर 56 रन) और मुशफिकुर रहीम (पहली इनिंग में 179 गेंदों पर 71 रन) ने भी अच्छी पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर बांग्लादेश, पाकिस्तान के सामने 268 रनों का टारगेट रखने में कामयाब हुई।

नाहिद राणा ने खोला विकेटों का पंजा: ढाका के मैदान पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा पाकिस्तान की दूसरी इनिंग में कहर बनकर बरसे और उन्होंने 9.5 ओवर में 40 रन देकर आधी विपक्षी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। खास बात ये है कि इस दौरान 23 साल के नाहिद राणा ने पाकिस्तानी कैप्टन शान मसूद (05 गेंदों पर 02 रन), सऊद शकील (32 गेंदों पर 15 रन), मोहम्मद रिज़वान (46 गेंदों पर 15 रन), नोमान अली (13 गेंदों पर 04 रन), और शाहीन अफरीदी (14 गेंदों पर 00) का विकेट झटका।

बताते चलें कि इससे पहले नाहिद राणा ने पाकिस्तान की पहली इनिंग में एक विकेट (21 ओवर में 104 रन देकर) निकाला था, वहीं मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट (38 गेंदों पर 102 रन देकर) चटकाए थे।

अज़ान अवैस की मेहनत पर फिरा पानी: ढाका टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सिर्फ एक ही बल्लेबाज़ शतक ठोक सका जो कि 21 साल के सलामी बल्लेबाज़ अज़ान अवैस है। उन्होंने पाकिस्तान की पहली इनिंग में 165 गेंदों पर 103 रन बनाए थे। उनके अलावा पाकिस्तान की पहली इनिंग में अब्दुल्लाह फजल (120 गेंदों पर 60), सलमान आगा (94 गेंदों पर 58 रन), और मोहम्मद रिज़वान (79 गेंदों पर 59 रन) ने अर्धशतक ठोके। वहीं अब्दुल्लाह फजल (113 गेंदों पर 66 रन) ने तो दूसरी इनिंग में हाफ सेंचुरी लगाई।

Advertisement

बांग्लादेश ने 1-0 की बनाई बढ़त: नजमुल हुसैन शान्तो की टीम ने पाकिस्तान को ढाका टेस्ट में रौंदकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि मेजबान टीम पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में भी धूल चटा पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार