Naman Dhir Catch Video: वेलिंगटन टी20 (NZ vs IND 3rd T20) में फिन एलन (Finn Allen) ने न्यूजीलैंड को धमाकेदार शुरुआत दिलाई और 25 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर 40 रन बनाए। वो बेहद ही तूफानी बैटिंग कर रहे थे, जिसे रोकने के लिए नमन धीर (Naman Dhir) ने अपनी जानझोंक दी और किसी बाज़ की तरह डाइव करके एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। नमन के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नमन ने पकड़ा बवाल कैच: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 9वें ओवर में घटी। भारतीय टीम के लिए नितीश कुमार रेड्डी गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने तीसरा गेंद ऑफ साइड में फुल लेंथ पर डिलीवर किया। इस गेंद पर फिन एलन लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारना चाहता थे, जिनकी कोशिश में ही वो गलती कर बैठे।

दरअसल, फिन एलन गेंद को अपने बैट से पूरी तरह मिडिल नहीं कर पाए थे। ऐसे में नमन धीर ने गेंद को हवा में देखकर पूरी जान झोंककर कैच पकड़ने का फैसला किया। नमन तेजी से दौड़ते हुए गेंद की तरफ भागे और फिर उन्होंने आखिरी मौके पर सामने की तरफ डाइव करके कैच लिया। नमन का कैच देखकर फिन एलन हैरान थे। उनके कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: वेलिंगटन टी20 में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 174 रन स्कोरबोर्ड पर टांग चुकी है। मैदान पर डेरिल मिचेल (44 गेंदों पर 73 रन) और बेवोन जैकब्स (19 गेंदों पर 32 रन) की जोड़ी मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार