क्रिकेटर नमन ओझा ने गांगुली के साथ कर दी ऐसी हरकत, फैन्स ट्विटर पर लगा रहे हैं क्लास

Updated: Sat, Sep 08 2018 17:22 IST
क्रिकेटर नमन ओझा ने गांगुली के साथ कर दी ऐसी हरकत, फैन्स ट्विटर पर लगा रहे हैं क्लास Images (Twitter)

8 सितंबर। भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा को आज ट्विटर पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस आलोचना की वजह बहुत बड़ी और हैरान कर देने वाली रही।

दरअसल, नमन ओझा ने आज के दिन यानी 8 सितंबर को अपने ट्विटर के जरिये भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक सौरव गांगुली को उनके जन्मदिन की बधाई दी। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

जबकि गांगुली अपना जन्मदिन हर साल 8 जुलाई को मनाते हैं। ओझा द्वारा आज के दिन गांगुली को जन्मदिन की मुबारकबाद देना क्रिकेट फैंस सहित बाकी सभी के लिए काफी हैरान कर देने वाली बात रही। बाद में ट्विटर पर लोगों ने उनकी टांग खिंचाई करते हुए उनका खूब मजाक उड़ाया।

आपको बता दें कि नमन ओझा मध्य प्रदेश की ओर से अपना घरेलू मैच खेलते है और आईपीएल में फिलहाल वो दिल्ली डेयरडेविल्स के टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं।

 

TAGS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें