नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने बुधवार को आबू धाबी में स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित कर दिया। इस मैच के पहले ही ओवर में तेज़ गेंदबाज़ रुबेन ट्रम्पलमैन ने तीन विकेट लेकर खलबली मचा दी।

Advertisement

23 साल के ट्रम्पलमैन ने स्कॉटलैंड के बल्लेबाज़ों की नाक में दम करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने ये तीनों विकेट मैच के पहले ही ओवर में लिए। ट्रम्पलमैन की बदौलत ही नामीबिया की टीम स्कॉटलैंड को 109 के स्कोर पर रोक पाई।

Advertisement

ट्रम्पलमैन ने पहले ही ओवर में स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुन्से, कैलम मैकलियोड और स्टैंड-इन कप्तान रिची बेरिंगटन को पारी के पहले ओवर में डक पर आउट किया। आपको बता दें कि नामीबिया के तेज गेंदबाज रुबेन ट्रम्पलमैन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हैं लेकिन वो अब नामीबिया के लिए क्रिकेट खेलते हैं।

नामीबिया की टीम को मैच जीतने के लिए 110 रन की जरूरत है। ऐसे में अगर वो इस लक्ष्य को हासिल करते हैं तो ये जीत उनके क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखी जाएगी और ऐसे में उन्हें कोई भी टीम हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार