नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया, जानें कौन-कौन सी टीमें होंगी हिस्सा

Updated: Tue, Nov 28 2023 18:45 IST
नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया, जानें कौन-कौन सी टीमें होंगी हिस्सा (Image Source: Google)

नामीबिया ने मंगलवार को वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने विंडहोक के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका रीजन क्वालीफायर 2023 (T20 World Cup Africa Region Qualifier 2023) में तंजानिया को 58 रनों से हराकर मेगा इवेंट के लिए क्वालीफाई किया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने छह विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाये। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेजे स्मिट ने बनाये। उन्होंने 5 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए तंजानिया 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 99 रन ही बना पाने में सफल हो सकी। अमल राजीवन ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 45 गेंद का सामना करते हुए 2 चौको की मदद से 41 रन की पारी खेली। जेजे स्मिट को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया। 

लगातार पांच मैच जीतकर नामीबिया क्वालीफायर में 10 अंकों और +2.776 के नेट रन रेट के साथ तालिका में टॉप पर है। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे के खिलाफ सात विकेट से मनोबल बढ़ाने वाली जीत के साथ की। नामीबिया द्वारा एक स्थान पक्का करने के बाद, तीन टीमें, युगांडा, केन्या और ज़िम्बाब्वे, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शेष स्थान के लिए लड़ रही हैं। 

Also Read: Live Score

युगांडा और केन्या ने अपने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और उनकी किस्मत उनके अपने हाथों में है। जिम्बाब्वे ने रवांडा के खिलाफ रनों के अंतर से टी20ई में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जिससे उनका नेट रन रेट भी +2.276 तक बढ़ गया। दूसरे स्थान पर रहने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने के अलावा अन्य नतीजे भी उनके पक्ष में जाने होंगे। रवांडा और तंजानिया पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। नाइजीरिया की वर्ल्ड कप में जगह बनाने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गई हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें 

वेस्टइंडीज, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें