8 अप्रैल, कोलकाता (CRICKETNMORE)। कोलकाता में खेले जा रहे आईपीएल के तीसरे मैच में आरसीबी के 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी शुरू कर दी है। स्कोरकार्ड
Advertisement
खासकर सुनील नरेन ने हर आरसीबी गेंदबाजों की जमकर धूनाई की है। सुनील नरेन ने केवल 17 गेंद पर अर्धशतक जमा दिया है। अपनी धमाकेदार पारी में नरेन ने 5 छक्के और चार चौके जमा दिए हैं।
नरेन 50 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने से पहले सुनील नरेन ने एक बड़ा और हैरत भरा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सनील नरेन आईपीएल के इतिहास में 17 गेंद से कम गेंद पर दो दफा अर्धशतक जमाने वाले आईपीएल में इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।
सुनील नरेन ने इससे पहले भी आऱसीबी के खिलाफ ही 17 गेंद से कम गेंद पर अर्धशतक जमाने का धमाका कर चुके हैं।