21 नवंबर,नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। 

Advertisement

अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए सुर्खियों में बने हुए नसीम शाह ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। नसीम ने 16 साल 279 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है। 

Advertisement

आपको बता दें कि नसीम शाह को पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने टेस्ट कैप देकर उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया है। नसीम शाह को जैसे ही टेस्ट कैप दिया गया वो काफी इमोशनल नजर आए।

बता दें कि नसीम शाह इमोशनल इसलिए हो गए क्योंकि बीतें हफ्ते ही उनकी मां का निधन हो गया था और साथ ही नसीं अपनी मां के जनाजे में भी शामिल नहीं हो पाए थे। उस समय नसीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंच चुके थे। 

ऐसे में जब टेस्ट कैप नसीम को मिला तो उनके आखों से आंसू निकल आए। नसीम शाह को इस बात का गम रहा कि उनकी मां उनको टेस्ट में डेब्यू करते हुए नहीं देख पाई।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार