पाकिस्तान को रविवार (21 अप्रैल) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर बरसे औऱ 42 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली।

 
Advertisement

 इस विजयी पारी के दौरान चैपमैन को तीन जीवनदान भी मिले। जिसमें 16 रन के निजी स्कोर पर नसीम शाह ने उनका आसान सा कैच छोड़े।  

Advertisement

शादाब खान द्वारा डाले गए पारी के नौंवे ओवर की तीसरी गेंद पर चैपमैन ने बैकवर्ड स्कावयर लेग की तरफ शॉट खेला। शॉर्ट फाइन लेग से नसीम आसान सा कैच पकड़ने के लिए दौड़े, उनके दो प्रयास असफल औऱ तीसरी बारी में गेंद हाथ से झिटक गई। 

इसके बाद चैपमैन ने नसीम शाह द्वारा डाले गए पारी के 16वें ओवर में 21 रन भी ठोके। नसीम इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 3 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। इसके जवाब में  न्यूजीलैंड ने 1.4 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड की खराब शुरूआत के बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। 

Also Read: Live Score

Advertisement

न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है। चौथा टी-20 इंटरनेशनल मैच 24 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार