भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है। इसका अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने अपने दम पर कई मैच भारत को जितवाए भी है। विपक्षी टीम के बल्लेबाज बुमराह पर अटैक करने से भी बचते है। 

Advertisement

अब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह को लेकर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने एक चौकाने वाला बयान दे दिया है। उन्होंने नसीम शाह को बुमराह से बेहतर गेंदबाज बताया हैं। 

Advertisement

इहसानुल्लाह ने कहा, "अगर मैं बुमराह से तुलना करूं तो नसीम शाह बुमराह से बेहतर गेंदबाज हैं। नहीं, वह तो आप देख ही रहे हैं। नसीम शाह 2021 (2022) वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही प्रदर्शन कर रहे थे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई एक साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है। फिर भी नसीम शाह उनसे बेहतर हैं।"

बुमराह तीनों प्रारूपों में टीम के लिए समान रूप से अच्छा योगदान दिया है और इस समय वो टीम के मुख्य गेंदबाज है। यह उन्हीं की वजह से है कि भारतीय गेंदबाजी इन दिनों बल्लेबाजी से भी ज्यादा मजबूत नजर आती है, जो भारतीय क्रिकेट में देखने को नहीं मिलता है। बुमराह के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 89 मैच खेले है और 4.6 इकॉनमी रेट की मदद से 149 विकेट अपने नाम किये है। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 19 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है। 

इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 70 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और 6.28 के इकॉनमी रेट से 89 विकेट चटकाए है। टी20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा बुमराह ने 39 टेस्ट में 171 विकेट हासिल किये है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार