पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। उनके इन दो छक्कों ने उन्हें पाकिस्तान का नया हीरो बना दिया और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई। अब नसीम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और वजह ऐसी है कि आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। 

Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नसीम शाह के साथ उनके साथी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद हसनैन भी हैं। इस वीडियो में नसीम कहते हैं कि उन्होंने जिस बल्ले से दो छक्के लगाए थे उस बल्ले को वो नीलाम करेंगे और जितना भी पैसा इकट्ठा होगा उसकी आधी रकम पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए इस्तेमाल की जाएगी। 19 साल के नसीम के इस रवैय्ये ने उनके फैंस की गिनती को और भी बढ़ा दिया है।

Advertisement

इस बल्ले से नसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में दो छक्के लगाकर अपनी टीम को चमत्कारिक जीत दिला दी थी। पाकिस्तान को आखिरी छह गेंदों पर 11 रन चाहिए थे और केवल एक विकेट हाथ में था ऐसे में नसीम शाह ने जिस कारनामे को अंज़ाम दिया उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस मैच में पाकिस्तान की जीत के साथ ही अफगानिस्तान और भारत भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

अफगानिस्तान और भारत के बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, इस महामुकाबले से पहले इन दोनों टीमों के बीच आज यानि 9 सितंबर को आखिरी सुपर-4 का मैच खेला जाना है ऐसे में दोनों ही टीमें फाइनल में जीत के मूमेंटम के साथ जाना चाहेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार