मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt 8000 T20 Runs) ने शनिवार (10 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ WPL 2026 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 152.17 की स्ट्राईक रेट से 70 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े।

Advertisement

WPL में साइवर-ब्रंट का यह नौंवा अर्धशतक है औऱ इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए औऱ ऐसा करने वाली इंग्लैंड की दूसरी औऱ दुनिया की सातवीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं। साइवर-ब्रंट के अब 330 मैच की 317 पारियों में 8060 रन हो गए हैं। 

Advertisement

उनसे पहले सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन. बैथ मूनी,एलिस पैरी, मेग लैनिंग और डेनियल व्याट ने ही यह कारनामा किया था। 

बता दें कि साइवर-ब्रंट WPL में रनों के मामले में सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने 31 पारियों में 45.87 की औसत से 1101 रन बनाए हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ में वह बल्लेबाजी में फ्लॉप रही थी। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। साइवर-ब्रंट के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। चिलेना हैरी ने 33 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और कुछ खास नहीं कर पाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई के लिए निकोला कैरी और अमेलिया केर ने 3-3 विकेट, साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट अपने खाते में डाले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार