WPL 2026, Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बैकफुट पर धकेल दिया। नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक जड़ते हुए WPL इतिहास में नया अध्याय लिखा। हेली मैथ्यूज के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के चलते मुंबई ने बड़े स्कोर की नींव रखते हुए RCB के सामने 200 रनों का कठिन लक्ष्य रखा है।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला सोमवार, 26 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस को संजीवन सजना (7 रन) के रूप में शुरुआती झटका लगा, लेकिन इसके बाद हेली मैथ्यूज और नेट साइवर-ब्रंट ने पारी को मजबूती से संभाल लिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 गेंदों में 131 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। हेली मैथ्यूज ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए 39 गेंदों में 56 रन बनाए।

दूसरे छोर से नेट साइवर-ब्रंट ने पारी को आगे बढ़ाया और इतिहास रचते हुए महिला प्रीमियर लीग का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने 57 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाज़ी में लॉरेन बेल ने 2 विकेट झटके, जबकि नदीन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल को 1-1 सफलता मिली। अब RCB के सामने इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने की कड़ी चुनौती होगी।

टीमें इस मैच के लिए:
मुंबई इंडियंस: संजीवन सजना, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), पूमन खेमनार, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौमती नायक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, श्रेयंका पाटिल।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार