ट्रेंट रॉकेट्स की कप्तान और ऑलराउंडर  नैट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) ने शनिवार (10 अगस्त) को साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए महिला द हंड्रेड 2024 के मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। साइवर-ब्रंट ने 37 गेंदों में नाबाद 60 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान साइवर-ब्रंट को किस्मत के चलते एक जीवनदान मिला और स्टंप्स पर गेंद लगने के बाद भी वह आउट नहीं हुए।

Advertisement

साउदर्न ब्रेव की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल द्वारा डाली गई ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की 63वीं गेंद पर मिडल और लेग स्टंप पर स्लोअर गेंद डाली। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया औऱ जूतों से लगकर स्टंप्स पर जाकर लगी। लेकिन बेल्स नहीं गिरी, जिसके चलते साइवर ब्रंट आउट होने से बच गई। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साइवर-ब्रंट की पारी के दम पर ट्रेंट रॉकेट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। 

इसके जवाब में साउदर्न ब्रेव की टीम 6 विकेट गवाकर 131 रन तक ही पहुंच सकी। क्लो ट्रायोन ने 31 गेंदों में नाबाद 47 रन, ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों में 42 रन औऱ कप्तान जॉर्जिया एडम्स ने 29 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

ट्रेंट रॉकेट्स की छह मैच में यह तीसरी जीत है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। वहीं सात मैच में पांचवीं हार के साथ टेबल में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार