WPL 2026, Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women: महिला प्रीमियर लीग 2026  में मुंबई इंडियंस ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाज़ी करते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों के बावजूद नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अहम साझेदारी देखने को मिली। अब दिल्ली के सामने 155 रन का लक्ष्य है।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

Advertisement

इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया, जबकि मुंबई इंडियंस चार बदलावों के साथ मैदान पर उतरी। मुंबई ने शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, हिला फिरदौस और पूनम खेमनार को टीम में शामिल किया, वहीं दिल्ली ने दीया यादव को मौका दिया।

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज़ सजीवन सजना 9 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि हेली मैथ्यूज भी सिर्फ 12 रन ही जोड़ सकीं। शुरुआती विकेट गिरने से मुंबई दबाव में नजर आई।

इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 78 रन की अहम साझेदारी की। हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में 41 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि नेट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक जड़ते हुए 42 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इन पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 154 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाज़ी में श्री चरणी सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 3 विकेट झटके। इसके अलावा मारिजाने कैप और नंदिनी शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, दीया यादव, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, रहिला फिरदौस (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार