Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) के पास बुधवार (29 जनवरी) से श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

550 टेस्ट विकेट

Advertisement

लियोन अगर इस मैच मे 11 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट पूरे करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे ऱऔर दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। लियोन ने 134 टेस्ट की 249 पारियों में 539 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक इस आंकड़े तक शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्राथ ही पहुंचे हैं। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट

लियोन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मे 48 मैच की 85 पारियों में 196 विकेट लिए हैं। अगर वह 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल इस मामले में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस हैं, जिन्होंने 47 टेस्ट की 88 पारियों में 200 विकेट लिए हैं। बता दें कि कमिंस इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। 

बता दें कि श्रीलंका की सरजमीं पर लियोन का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 8 टेस्ट की 15 पारियों में 35 विकेट हासिल किए हैं। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड (उपकप्तान), जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोन्स्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार