भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार, 8 नवंबर को डरबन के किंग्समीड में खेले गए पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 61 रनों से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन एक और घटना भी थी जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Advertisement

दरअसल, मैच के शुरू होने से पहले जब भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए लाइन में खड़े थे तभी तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रगान बजना बंद हो गया लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया और उनके प्रशंसकों ने हिम्मत नहीं खोई और खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने राष्ट्रगान को जोर-जोर से गाया और अपनी एकता दिखाई। इस समय इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या को ताली बजाते हुए भी देखा जा सकता है।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन टांगे। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 107(50) रन की शतकीय पारी संजू सैमसन ने खेली। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। ये टी-20 इंटरनेशनल में उनका लगातार दूसरा शतक है। वो लगातार दो शतक जड़ने वाले एकमात्र भारतीय भी बन गए हैं। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन ने बनाये। उन्होंने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन का योगदान दिया। कोएत्ज़ी ने 11 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाये। रयान रिकेल्टन ने 11 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने हासिल किये। आवेश खान ने 2 विकेट और एक विकेट अर्शदीप सिंह ने अपने नाम किया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार