National T20 Cup 2021: पाकिस्तान में नेशनल टी20 कप 2021 चल रहा है। इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच नॉर्दन बनाम खैबर पख्तूनख्वा के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच के बीच में एक मजेदार वाक्या हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

यह मजेदार वाक्या दूसरी पारी के 16वें ओवर में हुआ जब खैबर पख्तूनख्वा की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी। खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के चलते टीम ने पहले पांच विकेट जल्दी खो दिए। उन्हें 21 गेंदों में 58 रन चाहिए थे। इफ्तिखार अहमद स्ट्राइक एंड पर बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंदबाज ने एक खूबसूरत यॉर्कर फेंकी। 

Advertisement

गेंद पहले बल्ले के किनारे और फिर पैर के अंगूठे में लगी। जिसके बाद गेंद धीरे-धीरे सरकती हुई स्टंप्स से टकरा गई लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। इस दौरान बल्लेबाज ने गेंद को अपने हाथ से उठाकर गेंदबाज को दिया जिसके बाद विकेटकीपर आजम खान ने फनी अपील की जिसपर अंपायर तो नहीं लेकिन फैंस का ध्यान गया और उन्होंने इसपर जबरदस्त रिएक्शन दिया।

बता दें कि पाकिस्तान टीम ने हाल ही में टी-20 विश्वकप के लिए अपनी टीम का घोषणा की है। इस घोषणा में चौंकाने वाली बात यह थी कि पहले तो आजम खान को बतौर विकेटकीपर टीम में चुना गया था लेकिन बाद में दोबारा मंथन करने के बाद उन्हें टीम से बाहर करते हुए सरफराज अहमद को टीम में शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार